फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भैंस की कीमत मांगी, तो दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, पुलिस ने की जांच शुरू

Sat, 16 Sep 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक को तीन भैंस अपनी जमानत पर एक लाख सतासी हजार रुपये में 15 दिन पहले उधार दिलवाई थीं । वादे के मुताबिक जब वह उसके पास भैंसों के रुपये मांगने गया। उसने उसके साथ गाली-गलौज की। जब गाली देने से मना किया, तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो गया ।
विज्ञापन
भैंस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने युवक से भैंस की कीमत मांगी, तो उसने गाली देना शुरू कर दिया। बात जब बढ़ी तो युवक ने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला रतिया निवासी जगवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी गांव के एक युवक पर भैंस की कीमत मांगने पर गाली-गलौज एवं झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

शिकायत में उसने कहा है कि उसने एक युवक को तीन भैंस अपनी जमानत पर एक लाख सतासी हजार रुपये में 15 दिन पहले उधार दिलवाई थीं । वादे के मुताबिक जब वह उसके पास भैंसों के रुपये मांगने गया। उसने उसके साथ गाली-गलौज की। जब गाली देने से मना किया, तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो गया । इसके साथ ही उसने झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें