फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के दोनों पैर कटे: छुट्टी से वापस ड्यूटी जा रहा कांस्टेबल ट्रेन से गिरा, अलीगढ़ रेफर

Sat, 16 Sep 2023 04:04 PM IST
चमन शर्मा नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

सीआरपीएफ जवान अपने घर से छुट्टी के बाद मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से सीआरपीएफ की 84 बटालियन जम्मू जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन हडोली एवं सासनी के बीच खम्मा नंबर 1303/ 17 -19 की लाइन पर पहुंची, तभी जवान ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। 
विज्ञापन
घायल जवान को ले जाती जीआरपी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी में ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन से गिरे जवान के दोनों पैर कट गए। घायल को हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन




शनिवार की सुबह 10 बजे गाजीपुर जिले में महीपालपुर निवासी 37 वर्षीय लक्ष्मण यादव पुत्र श्याम नाथ यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल तैनात है।  वह अपने घर से छुट्टी के बाद मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से सीआरपीएफ की 84 बटालियन जम्मू जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन हडोली एवं सासनी के बीच खम्मा नंबर 1303/ 17 -19 की लाइन पर पहुंची, तभी जवान ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पैर कटने से गंभीर घायल को तड़पता देख रेलवे लाइन पर कम कर रहे कर्मचारी मौके पर दौड़े। उन्होंने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जीआरपी पुलिस ने घायल को हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने जवान के घायल होने की सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें