हाथरस डीपीआरओ सुबोध जोशी ने थाने पर जो तहरीर दी, उसमें मोबाइल नंबर 9756368888 का जिक्र करते हुए अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। निकाय चुनाव के दौरान जब भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तब वार्ड संख्या 75 आवास विकास पश्चिम से प्रत्याशी गौरव शर्मा के नाम के आगे भी यही नंबर अंकित किया गया है। वह चुनाव जीतकर पार्षद भी बन गए है। इस नंबर ने जांच के कई पहलुओं को उजागर कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री के नाम से हाथरस डीपीआरओ को जिस नंबर से धमकी दी गई वह आगरा के भाजपा पार्षद गौरव शर्मा का बताया जा रहा है। आगरा नगर निगम के भाजपा पार्षदों की सूची में वह गौरव शर्मा के नाम से अंकित है। पुलिस ने अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है और जांच चलने की बात कह रही है। डीपीआरओ ने भी नंबर की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने थाने पर जो तहरीर दी, उसमें मोबाइल नंबर 9756368888 का जिक्र करते हुए अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। निकाय चुनाव के दौरान जब भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तब वार्ड संख्या 75 आवास विकास पश्चिम से प्रत्याशी गौरव शर्मा के नाम के आगे भी यही नंबर अंकित किया गया है। वह चुनाव जीतकर पार्षद भी बन गए है।
इस नंबर ने जांच के कई पहलुओं को उजागर कर दिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच चलने की बात कर रही है। सुबोध जोशी का कहना है कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उन्होंने तहरीर में उसे ही दिया है। वह चाहती है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस नंबर की जांच की जाए। जांच में जो भी तथ्य सामने आए, उस पर कार्रवाई हो।