फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 100 ग्राम पंचायतों को किया जाएगा आईएसओ प्रमाणित, प्रक्रिया शुरू

Mon, 22 Jan 2024 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शासन की ओर से हाथरस के सौ ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाणित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों के सभी मदों से खर्च होने वाली धनराशि को सुव्यवस्थित तरीके से बिल-वाउचर लगाकर खर्च करने, ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरुप विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को मानक के अनुसार करने के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईएसओ प्रमाण पत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले की 100 ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाणित किए जाने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के मानक से लेकर दस्तावेजों के रखरखाव को सही दुरुस्त किया जा रहा है। ग्राम पंचायताें को कार्यदायी संस्था चयनित कर आईएसओ प्रमाणित करेगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से जिले के सौ ग्राम पंचायतों को आईएसओ प्रमाणित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों के सभी मदों से खर्च होने वाली धनराशि को सुव्यवस्थित तरीके से बिल-वाउचर लगाकर खर्च करने, ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरुप विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को मानक के अनुसार करने के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंचायत सचिवालयों में दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के साथ साथ पत्रावलियों को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इसके बाद नामित कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों व पंचायत सचिवालय की स्थिति का भौतिक सत्यापन करेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने बताया कि कार्यदायी संस्था के भौतिक सत्यापन से पूर्व इन ग्राम पंचायतों में नियत मानकों के तहत तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें