फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी करने वाले भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर युवकों को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इगलास निवासी युवक ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुटी थी। साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद रुखशाद निवासी ग्राम भैसाली जमालपुर थाना कांठ मुरादाबाद व योगेश निवासी भैड़ी फरीदपुर थाना छछलैट मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि ये शातिर इस ठग नेटवर्क की पहली कड़ी हैं। पूछताछ में कई तथ्य प्रकाश में आए हैं, जिसके आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। बता दें कि इगलास के रहने वाले दिग्विजय सिंह ने बीती 21 अक्तूबर को साइबर सेल में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिग्विजय फिलहाल कोतवाली हाथरस गेट के गांव नहर पोपिया कोठी में रह रहे हैं।
युवक के अनुसार 30 अगस्त को उसे फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। झांसे में आकर दिग्विजय ने ठगों के बैंक खाते में साढ़े तीन लाख रुपये डाल दिए थे। ठगों ने उसे एक कॉल-लेटर भी थमा दिया था। इसको लेकर वह दिल्ली रेलवे विभाग भी पहुंच गया था, जहां जानकारी मिली कि लेटर फर्जी है। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रकरण में बैंक खातों के आधार पर छानबीन की गई। इसमें दो लोगों के नाम सामने आए। दोनों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें