फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति-पत्नी की हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पिता ने किए थे कुल्हाड़ी से वार

Fri, 29 Mar 2024 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव पोरा में दुल्हैड़ी के दिन पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पिता और दो पुत्रों पर लगा। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना की रात को ही दो को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दंपती हत्याकांड का आरोपी राजकुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन सिकंदराराऊ के गांव पोरा में हुई दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को गांव रतिभानपुर के पास से 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


गांव पोरा में दुल्हैड़ी के दिन बॉबी कुशवाहा व उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप नन्नू, उसके पुत्र रामू और राजकुमार उर्फ राजू पर लगा है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की रात को ही नन्नू और रामू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी राजकुमार उर्फ राजू फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कोतवाली पुलिस ने जगह-जगह दबिश दीं, लेकिन वह पुलिस से बचता रहा। 28 मार्च को पुलिस ने एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। राजू ने बताया कि वह केवल पिता-भाई के साथ था। हत्या में कुल्हाड़ी के वार पिता ने ही किए थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुई घटना
सिकंद्राराऊ कोतवाली के गांव पोरा के बाहर 25 मार्च की रात्रि 45 वर्षीय बॉबी पुत्र महावीर व 36 वर्षीय उनकी पत्नी सुनीता अपने खेत में बने मकान के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहे थे। तभी रात्रि लगभग 10:30 बजे गांव निवासी नन्नू पुत्र देवीलाल एवं  उसके दो पुत्र राजकुमार एवं रामू कुल्हाड़ी-डंडे लेकर छप्पर में आ गए। तीनों ने सोते हुए बॉबी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पास में सोई पत्नी सुनीता जान बचाने के लिए भागी तो 20 मीटर दूर उसे पगडंडी पर गिराकर कुल्हाड़ी से काट दिया। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें