फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो गांवों में चोरों का धावा, लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Sun, 30 Mar 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दो गांवों में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुराग एकत्रित किए।
विज्ञापन

गांव बघना निवासी संदीप ने बताया कि उनका छोटा भाई रबी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था। बाकी लोग रात को घर में सो रहे थे। तभी चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी सोने की चेन, चांदी की पायल और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उन्हें जब मामले की जानकारी हुई उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इधर, गांव खेड़ा परसौली निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बरामदे में सो रही थी। तभी चोरों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखीं सोने की चूड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्र तथा 51 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें