फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के साथ एक बोतल फ्री: शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, लगीं कतारें, ग्राहकों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Sun, 30 Mar 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जैसे ही शराब सेवन करने  वालों को पता चला कि एक बोतल के साथ एक फ्री मिल रही है, वैसे ही शराब की दुकानों पर कतारें लग गईं। ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भीड़ को संभाला।
विज्ञापन
तालाब चौराहे के निकट अंग्रेजी शराब के ठेका पर लगी कतारें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शराब का पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए विक्रेताओं ने एक के साथ एक बोतल फ्री देने का ऑफर शुरू कर दिया है। इसका फायदा उठाने के लिए 29 मार्च को हाथरस शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

शराब की एक बोतल के साथ दूसरी फ्री मिलने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। दुकानों पर भीड़ एकत्रित हो गई। शराब लेने के लिए ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मंडी समिति स्थित दुकान पर मारपीट तक हो गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भीड़ को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें