फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लाख की आबादी में जीएसटी में केवल 25 नए रजिस्ट्रेशन हुए

Sat, 01 Jul 2017 01:31 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
gst
विज्ञापन
संसद में आधी रात को विशेष सत्र का आयोजन कर जीएसटी लागू होने का ऐलान कर दिया गया है। अब एक देश एक कर प्रणाली लागू हो गई है। 
विज्ञापन


जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) को लेकर दो पक्ष हैं। कुछ इसके पक्ष में हैं तो कुछ विपक्ष में हैं, लेकिन जिस तरह का हो हल्ला हुआ है, उस मात्रा में व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। गौरतलब बात ये है कि 36 लाख की आबादी वाले अलीगढ़ जिले में केवल 25 व्यापारियों ने जीएसटी में नया रजिस्ट्र्रेशन कराया है। बाकी व्यापारियों ने वैट से जीएसटी में शिफ्ट किया है। उनका कोई नया रजिस्ट्र्रेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अगर वाणिज्य कर विभाग के अलीगढ़ के जोन पांच जिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग 70 नये व्यापारी ऐसे हैं जो जीएसटी में नया रजिस्ट्रेशन कराने वाले हैं। बाकी सभी वैट से जीएसटी में शिफ्ट हुए हैं। क्योंकि जीएसटी में 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर करने वालों को पंजीकरण कराना जरूरी नहीं है इसलिए जो व्यापारी पहले वैट में रजिस्टर्ड थे, उनकी संख्या भी जीएसटी में कम हो रही है। जीएसटी के नोडल अधिकारी आरएस विद्यार्थी ने बताया कि लगभग 25 नये व्यापारियों ने जीएसटी में बिल्कुल नया रजिस्ट्रेशन कराया है। बाकी वैट से जीएसटी में शिफ्ट करने वाले ही हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें