फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 64 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, परिजनों ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
थाने पर धरने पर बैठे महिला पुरुष। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव घौरोठ में किसान की हत्या के 64 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को परिजनों ने थाने पर धरना दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि 15 फरवरी की शाम गांव निवासी विनय कुमार उर्फ गिरीशपाल सिंह (35) खेतों पर गए थे, जहां अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से गोदकर उनकी हत्या कर दी थी। शव को चारपाई पर डाल दिया था। घटना को दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन रविवार को थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने परिजनों को समझाते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरना समाप्त कर घर लौट गए। पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें