हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नयागंज स्थित मथुरानाथ मंदिर से चांदी की छड़ी, चांदी की दो बांसुरी, चांदी की गाय, मोर, शेर, झुनझुना आदि चोरी हो गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नयागंज स्थित मथुरानाथ मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
31 अगस्त को गोपेश्वर चतुर्वेदी निवासी डिब्बा गली नयागंज ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि मंदिर से चांदी की छड़ी, चांदी की दो बांसुरी, चांदी की गाय, मोर, शेर, झुनझुना आदि चोरी हो गया है। घटना के खुलासे के लिए एसपी निपुण अग्रवाल ने पुलिस टीमों का गठन किया था।
सीओ सदर ने बताया कि मंदिर में चोरी के एक आरोपी को पुलिस टीमों ने जलेसर रोड स्थित गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो गाय की मूर्ति, एक बांसुरी और खिलौना आदि सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहिल उर्फ चुईया पुत्र नईम निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना सदर कोतवाली बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ कोतवाली में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।