फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

विज्ञापन
रमनपुर में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर चामुंडा देवी के निकट बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से घर का काफी सामान ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का भरोसा परिजनों को दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर के निकट गिरीश कुमार पुत्र हरीश चंद्र वर्मा का मकान है। शनिवार-रविवार की रात को गिरीश कुमार अपने मकान को बंद कर दूसरे मकान पर सोने के लिए चले गए। इस बीच रात को बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। यहां से एक इन्वर्टर, बैटरी और गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी रविवार की सुबह मकान स्वामी को घर लौटने पर हुई। ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें