फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक को ईंटों से कुचलकर मार डाला

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मृतक जय प्रकाश का फाइल फोटो।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लगभग एक साल से अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल में रह रहे युवक की बहन के देवर ने अपने साथी के साथ मिलकर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। मंगलवार रात कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शहर के इगलास अड्डा स्थित अनमोल रेजिडेंसी में हुए हत्याकांड के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने कोतवाली हाथरस गेट में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायालय उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन




फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के नई आबादी नगला पचिया निवासी 28 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र रामबाबू शहर की एक फैक्टरी में काम करता था। बीते लगभग एक साल से वह अपनी बड़ी बहन बेबी सिंह पत्नी नेत्रपाल सिंह निवासी इगलास अड्डा नगला तंदुला के यहां रह रहा था। इन दिनों जय प्रकाश के बहनोई इगलास रोड स्थित अनमोल रेजिडेंसी में मकान बनवा रहे हैं।




जयप्रकाश मंगलवार की शाम को यहां गया था। आरोप है कि उसका किसी बात को लेकर बहन के देवर संजय पुत्र चरन सिंह निवासी नगला तंदुला से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान संजय ने अपने साथी लाल सिंह पुत्र श्रीनिवास निवासी वीर नगर कोतवाली हाथरस जंक्शन के साथ मिलकर ईंटों से कुचलकर जयप्रकाश की हत्या कर दी।
विज्ञापन




लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से संजय व उसके साथी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजन भी फिरोजाबाद से कोतवाली हाथरस गेट और बागला संयुक्त अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।



घटना के संबंध में मृतक के भाई प्रशांत पुत्र रामबाबू निवासी नगला पचिया नई आबादी थाना दक्षिण फिरोजाबाद ने संजय व उसके साथ ही लाल सिंह के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने कहा है कि उसका बड़ा भाई जयप्रकाश बड़ी बहन बेबी सिंह के घर पर रहता था।



इस कारण बहन का देवर संजय रंजिश मानता था, इसलिए उसने उसके भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें