फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंड़ू को जंक्शन स्टेशन से जोड़ने के कार्य में जल्द आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे।उनके समक्ष पूर्वोत्तर रेलवे के मेंड़ू रेलवे स्टेशन को उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन से जोड़ने का मामला अधर में लटके होने का सवाल उठा। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें जल्द ही प्रगति दिखाई देगी। इस प्रस्तावित रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का सर्वे जल्द पूरा होगा। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि मथुरा-कासगंज रेल खंड पर दूसरा ट्रैक जमीन अधिग्रहण कर तैयार किया जाएगा या एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय लोगों से अमृत भारत स्टेशन हाथरस सिटी पर मौजूद सुविधाओं के साथ ही सुधार के बारे में पूछा। शहर के गणमान्य लोगों ने समस्याएं बताकर निस्तारण के सुझाव बताए। बैठक में समाज कल्याण एवं शांति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरव वर्मा ने प्लेटफार्म नंबर दो पर सुंदरीकरण, निशुल्क शौचालय व स्पेशल व अन्य ट्रेनों के संचालन पर जोर दिया। रामगोपाल दीक्षित ने हाथरस रोड हाल्ट की स्थिति सुधारने की मांग उठाई। इस बैठक में एडीआरएम मनोज कुमार, एसीएम राजेश कुशवाहा, डीसीआई मथुरा छावनी अमित कुमार, सीएस हाथरस सिटी विपिन सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें