फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, कलवारी रोड पर लगाया जाम

Fri, 17 Oct 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलवारी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से परेशान कलवारी रोड के बाशिंदों ने शुक्रवार को इस मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों की इन लोगों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

कलवारी रोड पर पिछले चार साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बिना बारिश के ही जलभराव होने से इस रास्ते पर आवागमन में लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे रास्ते पर पत्थर डालकर व बाइक खड़ी कर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते समय एक युवक की स्कूटी फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया था। इसके बाद लोग सड़क पर उतरे। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने लोगों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। ईओ का कहना है कि जल्द ही यहां जलनिकासी के इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले चार वर्ष से जलभराव की समस्या से क्षेत्रीय लोग जूझ रहे हैं। प्रस्ताव होने के बाद भी ठेकेदार काम नहीं करा रहा है। लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता कई गांवों की तरफ भी जाता है।
-राजकुमार पौनियां निवासी कलवारी।

दो दिन पहले बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय जलभराव के कारण स्कूटी फिसलने से पैर में चोट लग गई है। ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। कई बार नगर पालिका व जिलाधिकारी के यहां शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
-दुष्यंत निवासी कलवारी रोड।

कलवारी रोड से करीब 40 गांवों के लोग निकलते है। यह रास्ता शॉर्ट कट में जलेसर रोड के लिए जाता है। इससे होकर आगरा रोड से लोग शहर के जाम से बचते हुए जलेसर रोड के लिए निकलते हैं।
-मनोज कुमार निवासी कलवारी रोड।

इस गांव को शहर में शामिल हुए चार वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। दो वर्ष से अधिक मौजूदा नगर पालिका बोर्ड के कार्यकाल को हो गया है, फिर भी जलभराव की समस्या से निजात नही मिली है।
विज्ञापन

-सुरेंद्र कुमार निवासी कलवारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें