फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छह घंटे चला हंगामा, छावनी में तब्दील हुआ अर्जुनपुर

Thu, 11 Sep 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में वर्तमान में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह यह भी है कि हत्यारोपी और मृतक विनय के घर के बीच की दूरी महज 100 मीटर है। इसके चलते गांव में घटना के बाद से ही पुलिस फोर्स तैनात है। गांव छावनी में तबद्ली कर दिया गया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


उधर, रात भर थाना चंदपा पर चले हंगामे के चलते आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा। विनय का घर हत्यारोपियों से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। उसके भाई लीतेश के घर की दीवार तो हत्यारोपियों के घर से लगी हुई है। विनय व उसके भाई के अलावा हत्यारोपियों के घरों पर भी पुलिस तैनात है। गांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

पुलिस गांव की गलियों व घरों की छतों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। गांव अर्जुनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम वित्त एंव राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र , एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिकंदराराऊ ,सहित अलीगढ़ से पीएससी कंपनी व अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन





ह्दयाघात और अधिक रक्तस्राव से हुई थी विनय की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ह्दयाघात और अधिक रक्त स्त्राव की वजह से पशु मित्र विनय कुमार की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि धारदार हथियार यानी चाकू से ह्दय पर वार किया गया है। चाकू अंदर फंस गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हेमरेज आया है। मृतक के उल्टे हाथ पर भी निशान है। सीने में एक ही चाकू लगने से अंदर ह्दय फट गया था, जिसके कारण रक्त अधिक बहने से मौत हो गई।संवाद



खेत से निकलने पर हुआ था बेटे से विवाद ...

हाथरस। विनय की हत्या के मूल में छह माह पहले हुई कहासुनी का विवाद बताया जा रहा है, तभी से दोनों पक्षों के बीच टश्न चलती रहती थी। विनय के बेटे नवनीत सागर ने बताया कि वह मंगलवार शाम को आरोपी राजेश कौशिक खेत से होकर निकल रहा था, तभी राजेश ने उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। इसी विवाद में घेर में भी हमला किया। मुझे बचाने आए पिता को मेरे सामने ही चाकू घोंप दिया।

घटना आंखों देखी कहानी बयां करते हुए नवनीत ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को करीब छह बजे गांव के ही राजेश के खेत से निकल रहा था, इस पर राजेश व अन्य कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसने भी गुस्से यह कह दिया कि वह अकेला, वर्ना देख लेता। इसके बाद वह अपने घेर में पहुंच गया।

नवनीत का आरोप है कि उसके पीछे राजेश व उनके परिवार के लोग पहुंच गए, उसे पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर मेरे पिता विनय मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया, वह भी घेर में डंडा लेने के लिए दौड़ा, इसी बीच आरोपियों ने मेरे पिता को चाकू घोंप दिया। मेरे ऊपर भी फिर से हमला किया और जिससे उसके पेट पर भी चाकू लगा।


सीओ ने दी चेतावनी, कोई पत्थरबाजी करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी

सीओ जेएन अस्थाना ने माइक से चेतावनी दी कि कोई उपद्रव न करें। घर के लोग अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। बाहर से जो लोग आए हैं, वह शव का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शव यात्रा को शुरू कीजिए अगर बाहरी कोई व्यक्ति दिखता है तो हमें बताएं। हम उसे ठीक कर देंगे। बाहरी कोई भी व्यक्ति जो शव यात्रा को विघ्न डालता है तो सतर्क हो जाए। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ महिलाएं जो परिवार की नहीं हैं, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देना चाहती हैं।



मृतक की पत्नी बोली- मैं लड़ाई चाहती तो कल ही मरवा देती ....

पीड़ित की पत्नी बोली मैं लड़ाई चाहती, तो कल ही मरवा देती। मेरे घर में घुसकर दुश्मनों ने मेरी पति को मारा। मेरी बस सभी यही विनती है कि लाश तो लगनी है, आज लगे या कल लगाई जाए। मेरे पति के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। मेरे पति का हत्यारा पहले भी जेल जा चुका है। ससुर ने भी माइक से कहा कि मैं दूध का दूध पानी का पानी चाहता हूं।




हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, बच्चे को नौकरी की मांग पर अड़े रहे परिजन

परिजनों की मांग की है कि विनय पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहराएगा। परिवार के पालन पोषण के लिए परिवार के एक सदस्य को विभाग में सरकारी नौकरी दी जाए।




हत्या में सात नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदपा क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में पशु मित्र विनय की हत्या के मामले में मृतक के भाई लीतेश ने सात नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लीतेश ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नौ सितंबर की शाम करीब छह बजे मेरे बडे भाई विनय कुमार अपने नौहरे (घेर) में पशुओं की देखभाल करने गए थे, तभी पूर्व की रजिंश मानते हुए योजनाबद्ध व षडयंत्र के तहत उन्हें गांव के राजू कौशिक, राजेश कौशिक, गब्बर उर्फ शिव कुमार कौशिक , विनोद कौशिक , रामकिशन , रामकुमार, श्यामविहारी आदि ने घेर लिया। ये सभी सामान्य जाति ब्राह्मण से है। राजेश व गब्बर ने मेरे भाई को पकड़ लिया। विनोद, रामकिशन, रामकुमार व श्यामविहारी ने कहा कि आज इसको जिंदा मत छोड़ों, जाति सूचक शब्द बोलते हुए कहा कि जान से मार दो। राजू कौशिक ने मेरे भाई विनय कुमार को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उनकी मौत हो गई। नवनीत ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो उसे भी घायल कर दिया और परिवार को धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें