ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से बच्चा गोद लेने व देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा, स्पॉन्सरशिप, कन्या सुमंगला एवं बाल संरक्षण आदि योजनाओं को बाल हित में बहुत ही उपयोगी बताया। सभी विभागों से अपील की कि बाल हित के लिए सभी आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।