फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीम ने किया बीमार गोवंश का उपचार

Wed, 23 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत घाटमपुर में पहुंची पशुपालन विभाग की टीम। स्रोत : ​सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बिसावर। ग्राम पंचायत घाटमपुर में लंपी जैसी बीमारी से पांच गोवंश की मौत और कई के बीमार होने पर संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मंगलवार को विभाग की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर बीमार पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

पशुपालकों को जरूरत के अनुसार दवाएं भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने गांव में करीब दो दर्जन गोवंश के इस बीमारी के चपेट में होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि लंपी की चपेट में आने के बाद दुधारू गायों में दूध तेजी से कम हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तोमर, डॉ. विकास यादव, डॉ. भावना, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह और डॉ. गोविंद सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें