मकदूम नगर में गंदगी और जलभराव की समस्या पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद 16 मई को नगर निगम हरकत में आया। निगम के अधिकारियों ने टीम भेजी, लेकिन वह सफाई व जलनिकासी के नाम पर खानापूर्ति कर चली आई। इलाके में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर निगम की टीम आई थी, लेकिन थोड़ी-बहुत सफाई करने के बाद चली गई।- पप्पू अल्वी
टीम ने पानी की निकासी तो कराई, लेकिन पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी फिर से भरना शुरू हो गया है।- इकबाल अहमद
अमर उजाला में खबर छपने के बाद सुबह टीम खानापूर्ति करके चली गई। समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं किया गया है।- नजमा बेगम
नलकूप चलने पर सड़क पर पानी फैलता रहता है। जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं। इस समस्या का स्थायी निदान होना चाहिए।- असलम अल्वी, पार्षद