फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज से लू के थपेड़ों के लिए रहिए तैयार, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
धूप से बचने के लिए अंगोछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। रविवार से तापमान लगातार बढ़ेगा और लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगेंगे। मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 मई से गर्मी और तेज होगी, अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


20 मई को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 21 मई को भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस होगा। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन






पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और शुष्क हवाओं के प्रभाव से उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू की स्थिति बन सकती है। मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी में बढ़ोतरी होगी। - डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, भूगोल विभाग, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें