फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीबी अस्पताल का हाल...स्टोर में ओपीडी, गैलरी में मिल रही दवा

Wed, 08 Jul 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गैलरी में चल रहा टीबी अस्पताल का दवा काउंटर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी की शिफ्टिंग की तैयारियों से फिलहाल एमडी टीबी अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। अस्पताल की ओपीडी को स्टोर रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है। दवा काउंटर और मरीजों के बैठने की व्यवस्था गैलरी में की गई है। जगह की कमी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है और मरीजों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की वर्तमान इमरजेंसी को टीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। यहां अभी केवल छह बेड उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों का इलाज बेंच पर करना पड़ता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में इमरजेंसी को टीबी अस्पताल की ओपीडी और वेटिंग एरिया में शिफ्ट किया जा रहा है।
टीबी अस्पताल में अब छह की जगह 20 बेड लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए टीबी अस्पताल की ओपीडी को स्टोर रूम में स्थानांतरित किया गया है। स्टोर रूम को ऊपरी मंजिल पर पहुंचाया गया है। स्टोर रूम कार्यालय में ओपीडी का संचालन हो रहा है। इसके बाहर गैलरी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था है और दवा काउंटर भी बाहर ही स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल में रोजाना 100 से 150 लोग परामर्श, जांच और दवा के लिए आते हैं। वर्तमान स्थिति में गैलरी में काफी भीड़भाड़ रहती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, इसलिए दवा काउंटर बाहर है। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी और टीबी अस्पताल के गेट अलग रखे गए हैं। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद कोई समस्या नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें