फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीजेएम कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी, आरोपी भेजे जेल

Wed, 08 Jul 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पुलिस व शराब विक्रेता पर जानलेवा हमले के आरोपियों की जामनत अर्जी मंगलवार के सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है, जिनमें चार महिलाएं हैं।
विज्ञापन


टुकसान में शराब के ठेके पर शनिवार व रविवार को हुए बवाल में जानलेवा हमले व बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को दर्ज हुए मुकदमे में 34 लोगों को नामजद करते हुए 65 के खिलाफ एफआईआर हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
सोमवार को लज्जा देवी, इनकी बेटियां संध्या व वेदिका, समसीरा, योगेश, दीपक, सनी, जानू व कांता प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को जब तक पुलिस ने इन्हें पेश किया, तब तक कोर्ट उठ चुकी थी। इस कारण मंगलवार को इन सभी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। गंभीर मामले के चलते कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस की रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें