फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का बेटा बना एसडीएम 

Fri, 18 Mar 2016 11:57 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन/हाथरस। क्षेत्र के गांव खिटौली के एक मजदूर के बेटे ने बिहार पीसीएस 2012 की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। इस होनहार ने परीक्षा में 29 वीं रैंक हासिल कर एसडीएम की पोस्ट प्राप्त की है। 
विज्ञापन


गांव खिटौली के कुंवरपाल सिंह के बेटे गिरीश कुमार कुशवाह ने वर्ष 2012 में बिहार पीसीएस की परीक्षा में भाग लिया था। शुक्रवार को इस परीक्षा का परिणाम उनके और उनके परिवार के लिए खुशियां लेकर आया। परीक्षा के परिणाम में उन्हें 29 वीं रैंक हासिल हुई और उनका सलेक्शन एसडीएम के पद पर हुआ है। बकौल, गिरीश उन्होंने घर रहकर ही बिहार पीसीएस की परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी की थी और पहले ही बार के प्रयास में उन्हाेंने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। उन्हाेंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गुरु माता सुनीता उपाध्याय तथा अपने माता पिता, मित्रों व सहयोगियों को दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें