फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेशों में हेराफेरी करने वाले लेखाकार को थमाया कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के आदेश में हेराफेरी करने वाले लेखाकार को थमाया नोटिस
विज्ञापन

लेखा संवर्ग को भेजा इस लेखाकार के खिलाफ आरोप पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीएम के आदेश में हेराफेरी करने वाले कृषि विभाग के लेखाकार को डीडी कृषि ने कारण बताओ नोटिस जारी करते इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। विभाग की ओर से लेखा संवर्ग कार्यालय को इन आरोपों को लेकर कार्रवाई के लिए आरोप पत्र तैयार कर भेजा गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीएम के आदेश पर एडीएम, सीडीओ और एसडीएम ने कई सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान सभी विभागों को मिलाकर 53 कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर पाए गए थे। सभी गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। इसमें से 35 कर्मचारियों ने अपना स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण संतुष्ट पाए जाने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इन कर्मचारियों के वेतन आहरण किए जाने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों की फाइल को कलेक्ट्रेट से विकास भवन पहुंचाने के दौरान ही लेखाकार मोहित शर्मा ने फाइल में खुद के वेतन के आहरण को लेकर अपना नाम भी शामिल कर लिया, लेकिन यह मामला सीडीओ कार्यालय में पकड़ में आ गया है। इस मामले में डीएम ने सीडीओ आरबी भास्कर को कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे। सीडीओ के आदेशों पर इस कृत्य के लिए डीडी कृषि एचएन सिंह ने लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। डीडी कृषि ने बताया कि लेखाकार द्वारा किए गए कृत्य को लेकर लेखा संवर्ग विभाग को आरोप पत्र भेजा जा रहा है, ताकि अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें