फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात घंटे बंद रहा फाटक, चार किमी चक्कर लगाकर गुजरे वाहन

विज्ञापन
बिजली कॉटन रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य करते रेल कर्मी। स्रोत : विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार को ट्रैक मरम्मत और रबर पैड लगाने का कार्य पूरे दिन चलता रहा। इसके चलते दोपहर 12 से शाम सात बजे तक फाटक पर आवागमन बंद रहा। वाहन सवारों को चार किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना जाना पड़ा। अधिकांश वाहन अलीगढ़ रोड से होकर नगला अलगर्जी रोड की ओर पहुंचे।
विज्ञापन

रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक की मरम्मत के साथ फाटक पर रबर पैड बिछाने का कार्य किया। दोपहर के समय कार्यालय, बाजार और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई दोपहिया चालक बंद फाटक तक पहुंचने के बाद वापस लौटे और फिर वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं मालवाहक और ई-रिक्शा चालकों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ अजय भटनागर ने बताया कि ट्रैक की सुरक्षा और सुचारु रेल संचालन के लिए समय-समय पर इस प्रकार के रखरखाव कार्य आवश्यक होते हैं। शाम करीब सात बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को दोबारा खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें