फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास मंडी से लाला का नगला का मार्ग अब कहलाएगा वीर अब्दुल हमीद मार्ग

विज्ञापन
आगरा रोड घास की मंडी से लाला का नगला मार्ग का नाम वीर अब्दुल हमीद के नाम पर घोषित करते नगर पालिकाध् - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
घास मंडी से लाला का नगला का मार्ग का नाम अब वीर अब्दुल हमीद मार्ग
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने की इसकी घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के घास की मंडी से लाला का नगला मार्ग का नाम परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर घोषित किया गया है। यह घोषणा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रविवार को की।
उन्होंने कहा कि अब्दुल हमीद भारतीय सेना के वीर जवान थे, जिन्होंने भारत-पाक युद्ध में कई पाकिस्तानी टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। वीर अब्दुल हमीद हमारी सेना के रत्न थे और हमारी युवा पीढ़ी को वीर अब्दुल हमीद से प्रेरणा लेनी चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह नगर के प्रमुख मार्गों का नामकरण महान महापुरुषों, चिंतकों और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों व हाथरस की हस्तियों के नाम सरकार से स्वीकृत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ सभासद विनोद प्रेमी, पूर्व सभासद रईस अहमद अब्बासी, विजय सिंह प्रेमी, योगा पंडित के अलावा मुस्लिम समाज के काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें