फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बारा वफात के जुलूस में माहौल बिगाड़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में मची खलबली

विज्ञापन
हाथरस के मुरसान के गांव जैतपुर में माहौल बिगाड़ने की सूचना पर पहुंचे एडीएम और एएसपी जानकारी करते - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
बारा वफात के जुलूस में माहौल बिगाड़ने की सूचना से खलबली
विज्ञापन

मुरसान के गांव जैतपुर का मामला, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
एडीएम और एएसपी ने भी पहले गांव जाकर की मामले को लेकर पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर में बारा वफात के जुलूस में माहौल बिगाड़ने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ई-रिक्शा पर साउंड सिस्टम के साथ कई लोगों को हिरासत में ले लिया। एडीएम और एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इन लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
मुरसान के गांव जैतपुर में रविवार को गांव के एक समुदाय के लोग बारा वफात का जुलूस नाच-गानों के साथ निकाल रहे थे। जुलूस निकालने के दौरान गांव के एक युवक ने पुलिस को यह सूचना दे दी कि जुलूस में शामिल लोग गलत नारेबाजी कर रहे हैं और इससे माहौल खराब हो सकता है। ऐसे में आनन-फानन चार पीआरवी की गाड़ी सहित मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश अन्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गांव पहुंच गए। प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से साउंड से लदे ई-रिक्शा सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। यह देख गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात जब जिले के अधिकारियों को पता चली तो एडीएम जगदंबा प्रसाद सिंह, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर वापस चले गए। फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित अन्य पांच लोगों को हिरासत में ले रखा है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि एक युवक ने पुलिस को यह सूचना दी थी कि गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान माहौल को बिगाड़ने वाले नारे लगाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंच कर छानबीन की गई तो ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें