फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल विलेज की राह में इंटरनेट कनेक्टिविटी का रोड़ा

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। सरकार शहर से गांव तक हर किसी को हाईटेक युग से जोड़ने की कोशिश कर रही है। शहर से सटे गांव अहवरनपुर के डिजिटल विलेज बनने की राह में इंटरनेट कनेक्टिविटी रोड़ा बनी हुई है। पर्याप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिलने के कारण लोग डिजिटल सुविधाओं से अंजान बने हुए हैं। इसे लेकर बैंक अधिकारी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के गांवों को डिजिटल गांव बनाया जाए। इस वित्तीय वर्ष में शहर से सटे गांव अहवरनपुर को डिजिटल विलेज बनाने के लिए बैंक अधिकारियों द्वारा चयन किया गया है।

गांव में लोगों को डिजिटलाइजेशन से संबधित जानकारी भी दी गई है, लेकिन इस गांव के लोगों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने में इंटरनेट कनेक्टिविटी आड़े आ रही है। गांव में पर्याप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिलने के कारण न तो बैंक अधिकारी डिजिटल के बारे में समझा पा रहे हैं और न ही ग्रामीण डिजिटल की सुविधाओं से रुबरू हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें