फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में एक ही गांव में डायरिया से तीन की मौत

Thu, 20 Jun 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव भदामई में डायरिया का प्रकोप फेला हुआ है। यहां पर तीन दिनों में एक बच्चे सहित तीन की मौत हो गई है। एक मतृक के पिता की हालत गंभीर है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भदामई गांव में डायरिया पैर पसार चुका है। सोमवार को यहां पर गोपा (12) पुत्र ओमप्रकाश की मौत डायरिया के चलते हो गई। मंगलवार की सुबह कपिल देवी (19) पुत्र अखिलेश कुमार को डायरिया की शिकायत होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शंकर लाल शर्मा (56) पुत्र रामस्वरूप शर्मा को भी डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया।

उन्हें परिवार के लोग हाथरस इलाज के लिए लेकर आ ही रहे थे कि उनकी रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। बताया जा रहा है कि मृतक कपिल के पिता अखिलेश को भी डायरिया ने अपने आगोश में ले लिया है। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


भदामई में डायरिया से मौत होने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गांव में टीम भेजी जाएगी। वहां पर स्वास्थ्य कैम्प भी ग्रामीणों के परीक्षण के लिए लगावाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ.बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें