फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस डिपो में फिर घटेगी बसों की संख्या

Fri, 21 Mar 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो माह में 19 नई बसें मिलने के बाद बढ़े हाथरस डिपो के बेड़े में बसों की संख्या फिर घट जाएगी। जल्द ही 14 पुरानी बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा। यह वह बसें हैं, जो अपना समय पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के कई डिपो के साथ ही हाथरस डिपो को नई बसें मिलने के बाद मार्गों पर बसों की संख्या भरपूर हो गई है। इससे यात्रियों को बसों की कमी महसूस नहीं हो रही, लेेकिन यह सिलसिला लंबे समय तक नहीं चलेगा। जल्द ही हाथरस डिपो की 14 बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा। नियमानुसार 10 लाख किलोमीटर या 15 साल की अवधि पूरी करने वाली बसों को कंडम घोषित किया जाता है। इनकी नीलामी कराई जाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इरफान अहमद ने बताया कि नई बसों का आना व पुरानी बसों की नीलामी किया जाना एक प्रक्रिया है। आने वाले समय में कुछ और नई बसें डिपो को मिलेंगी और कुछ पुरानी बसें नीलाम भी होंगी। मार्ग पर यात्रियों के लिए बसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें