आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने कार की मांग को लेकर कविता को प्रताड़ित किया। पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के एक गांव की महिला ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर प्रताडि़त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की धमकी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
कविता सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी गांव नौजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने बताया कि उसकी शादी नौ मार्च 2019 में अलीगढ़ के थाना अकराबाद के एक गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए थे, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने कार की मांग को लेकर कविता को प्रताड़ित किया। पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।