फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नहीं सुनी तो खुद संभाले झाड़ू-पंजे

Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
The municipality did not have the self-paws handled broom - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला लक्ष्मीनगर इंदिरा गांधी स्कूल के सामने की गलियों में पिछले दो सप्ताह से जलभराव होने से बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन


 गली के अधिकांश घरों में लोग वायरल, मलेरिया और चिकनगुनिया बुखार जैसी बीमारियों से ग्र्रसित हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। शनिवार को दोबारा लोग पालिका अधिकारियों से मिले और समस्या से अवगत कराया। पालिका में जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो लोगाें ने खुद ही नाली की सफाई शुरू कर दी और गंदे पानी को निकालने के लिए मशक्कत करते रहे।लोगों का कहना था कि दो सप्ताह से चार गलियों में पानी भरा हुआ है।

सड़ांध के कारण घरों में नहीं रह पा रहे हैं। भीषण बदबू से घरों में लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में पालिका अधिकारियों के प्रति काफी रोष है। शिकायत करने वालों में प्रदीप कुमार, पवन सैनी, पवन शर्मा, राजीव शर्मा, बुद्धसैन नागर, कल्लन नागर, डॉ. राकेश, मनीष गुप्ता, किशोरी, झम्मन, मुकेश नागर, रवि, हेमू, उमेश बाबू सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


मुरसान गेट गंदा कुआं पर काम चल रहा है, जिसके कारण जलनिकासी का काम बाधित है। लक्ष्मीनगर की चारों गलियों में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे जाने हैं। प्रस्ताव पास होते ही गलियों में सड़क बनवा दी जाएंगी। 
विज्ञापन

- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस 

वहीं आवास-विकास कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नाले और नालियां सिल्ट से भरे पड़े हैं। सप्ताह में एक दिन ही सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करने आते हैं और वह भी झाड़ू लगाकर लौट जाते हैं। कूड़ा इधर-उधर बिखरता रहता है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण खाली पड़ी भूमि पर पोखर बन गई है। &
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें