फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की बदहाली दूर करने को लिखा सीएम को खत

Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सीएम को लिखे पत्रों को दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ  और विवि में व्याप्त अनियमितताओं के सुधार के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीसी बागला कालेज में अभियान चलाया। अभियान में सीएम के नाम छात्र-छात्राओं पर उनकी विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र लिखवाए गए।
विज्ञापन


विभाग  संयोजक अनुराग अग्निहोत्री के नेतृत्व में चले इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने पत्र में सीएम से मांग की कि 180 दिन पढ़ाई के हाें। एक माह में परीक्षा और परीक्षा के बाद एक माह बाद परीक्षाफल घोषित किया जाए। बस किराए में छात्र-छात्राओं को 50 फीसदी छूट दी जाए। कालेजों में स्थानीय उद्योगों की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम हों।

ऐसी ही विभिन्न मांगों को विद्यार्थियों ने प्रमुखता से रखा। विभाग संयोजक ने बताया कि कि 23 नवंबर को विद्यार्थी परिषद द्वारा लखनऊ में प्रदेश स्तर पर एक लाख विद्यार्थियों की रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छात्र-छात्राओं से उनकी  समस्याएं व सुझाव मांगे जा रहे हैं। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। रैली के लिए बागला महाविद्यालय के छात्र ललित चौधरी को रैली संयोजक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर हिमांशी गुप्ता, एकता उपाध्याय, स्वीटी, स्वतंत्र कुमार, सुरेश भारद्वाज, सनी चौधरी, अखिल चौधरी, दीपक शर्मा, नवनीत गौतम, अमित पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें