फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस में सफर करने वाले सांसद 20 से ज्यादा कारों के काफिले संग पहुंचे

विज्ञापन
 सांसद के काफिले में शामिल 22 गाड़ियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राकेश वार्ष्णेय
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने तेल बचाने की मुहिम के तहत रोडवेज बस में यात्रा कर खूब वाहवाही लूटी, लेकिन शनिवार को वह सिकंदराराऊ के एक कार्यक्रम 20 कारों के काफिले के साथ पहुंचे। जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।



ग्राम रतनपुर हुसैनपुर के पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद के काफिले में 20 से अधिक कारें शामिल थीं। इन कारों को देखकर लोग चर्चा करने लगे कि आखिर सांसद इतनी कारें लेकर क्यों घूम रहे हैं। क्या इससे तेल की खपत नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन




इस पर, सांसद का कहना था कि पंचायत भवन के लोकार्पण में जगह-जगह से लोग भाग लेने पहुंचे। वे सभी अपनी-अपनी कारें लेकर आए थे। उनके काफिले में तो केवल एक कार थी, बाकी कार्यकर्ताओं की कारें थीं।
विज्ञापन




बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई जनसभाओं के दौरान जनता से आग्रह किया है कि विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए तेल की कम से कम खपत करें। इस अपील के बाद सांसद अनूप प्रधान ने भी रोडवेज बस से सफर किया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें