फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नरेंद्र और अजीत पहलवान के बीच आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Wed, 12 Apr 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कुश्ती में पहलवानों का हाथ मिलवाते युवा नेता साकेत चौधरी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गांव नगला कली में आयोजित दंगल में आए पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए। अंतिम कुश्ती तुरसेन निवासी पहलवान नरेंद्र कुमार एवं कूमरपुर निवासी पहलवान अजीत सिंह के मध्य बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

चैत्र एवं वैशाख मास में क्षेत्र के गांवों में मेला एवं कुश्ती दंगलों का आयोजन होता रहता है। बरौली के पहलवान श्यामवीर एवं गांव कूमरपूर से आए पहलवान पुन्ना के मध्य हुई कुश्ती ने लोगों को काफी आकर्षित किया। दोनों पहलवानों के मध्य काफी देर तक कुश्ती होती रही। इसके बाद तुरसेन निवासी पहलवान नरेंद्र कुमार एवं कूमरपुर निवासी पहलवान अजीत सिंह के बीच कुश्ती कराई गई। इसमें काफी देर कोई परिणाम नहीं निकलने देख आयोजकों ने निर्णय लेकर उनको बराबरी पर छुड़वाया। इसके साथ दोनों पहलवानों पर अंतिम कुश्ती के लिए रखे इनाम 11000 रुपये दोनों में बराबर बांट दिया गया। युवा नेता साकेत चौधरी, राम कुमार कलौदी काका प्रधान, दलवीर सिंह, रवि पचौरााा, सोनवीर, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें