मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल में पहले दिन देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने कुश्तियों का लुत्फ उठाया। पहले दिन की अंतिम तीन कुश्तियां 31 हजार रुपये के इनाम के लिए हुईं। इनमें से अंतिम दो कुश्ती बराबरी पर छूटीं। पहले दिन स्वागत अध्यक्ष राकेश शर्मा, स्वागत संयोजक आशीष बंसल व दंगल उपाध्यक्ष अजित शर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल में पहले दिन रात करीब 11 बजे तक कुश्तियों का दौर चला। आखरी कुश्तियां रोमांचक हुईं। 31000 की कुश्ती सुरेश पहलवान एवं अजीत पहलवान कुंवरपुर के बीच हुई, दूसरी कुश्ती राजेश पहलवान एवं हर्ष पहलवान हाथरस के बीच 31 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई, दोनों कुश्ती बराबर पर छुटीं।
आखिरी तीसरी कुश्ती 31 हजार रुपये की रामगोपाल पहलवान एवं आशीष पहलवान राजस्थान के बीच हुई, जिसमें आशीष पहलवान को रामगोपाल पहलवान ने हराकर पहले दिन की 31000 की कुश्ती अपने नाम की। संयोजक मुनेशपाल सिंह, दंगल अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, सह संयोजक दीपक चौधरी, सह संयोजक अंकित पहलवान, दंगल संरक्षक दिव्य कृष्णा चमत्कारी, अनिल प्रधान, रजत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।