शहर के आगरा रोड स्थित बिटुमिन (तारकोल) कारोबारी के यहां राज्य कर विभाग मथुरा की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की ओर से सोमवार की रात करीब 10 बजे तक कार्रवाई की गई। इस दौरान फर्म के दस्तावेजों को संकलित कर लिया गया है।
इन दस्तावेजों के आधार पर कारोबारी को नोटिस जारी किए जाएंगे। एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार कनौजिया ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तत्थ्यों व कारोबारी के बयान के बाद अब उन्हें नोटिस दिए जाएंगे। इन नोटिस के जवाब के बाद करापवंचन का आकलन किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर को एसआईबी की टीम ने बिटुमिन कारोबारी की फर्म पर सर्वे शुरू किया गया था, जिससे शहर के कारोबारियों में खलबली मच गई थी। संवाद