मुरसान रेलवे स्टेशन के पास से पुराने ट्रैक को हटाने का काम करते रेलवे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : samvad
मथुरा-कासगंज रेलखंड के मुरसान रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक बदलने का काम जोरों पर चल रहा है। बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से पुराने ट्रैक को हटाकर नया ट्रैक बिछाया। रेलवे स्टेशन के पास मशीनों द्वारा नए ट्रैक का सामान ले जाने के कारण रेलवे फाटक करीब एक घंटा बंद रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
इस रास्ते से जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर निकाला गया है। स्टेशन के स्टाफ ने बताया कि कई वर्ष पुराने क्रॉसिंग ट्रैक के नीचे ट्रैक के स्लीपर क्षतिग्रस्त होने लगे थे, इसी वजह से इसे बदला जा रहा है। रेलवे लाइन उठाने के दौरान हाथरस मार्ग के कुछ हिस्से की विद्युत लाइन को बंद कर दिया गया ताकि कोई दुर्घटना न हो। ट्रेन बाधित न हो इसके लिए नया ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशन के पास मशीनों द्वारा नए ट्रैक का सामान ले जाने के कारण रेलवे फाटक करीब एक घंटा बंद रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस रास्ते से जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर निकाला गया है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यक प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि नियमित मरम्मत कार्य के तहत लोहे का रेलवे ट्रैक और स्लीपर बदले जा रहे हैं।