शहर के बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह आठ बजे से मरम्मत का काम हुआ। इसको लेकर फाटक बंद रहा। ट्रेनों को कॉशन की मदद से गुजारा गया। फाटक बंद रहने से लोगों को अन्य मार्गों से दूरी तय करनी पड़ी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद अब मरम्मत का खासा ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैक की पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत का काम किया जा रहा है। रविवार को शहर के मथुरा बरेली मार्ग स्थित बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक फाटक को बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया। फाटक के बंद होने के कारण नगला अलगर्जी, विष्णुपुरी सहित कई इलाकों के लोगों को अन्य मार्गों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। वहीं ट्रेनों को धीमी गति यानि कॉशन की मदद से गुजारा गया।
- बिजली कॉटन मिल क्रासिंग पर मरम्मत काम के चलते अन्य मार्ग से दूरी तय करनी पड़ रही है। इस कारण खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे को आवागमन पर भी ध्यान देना चाहिए। ताकि राहत मिले। - ललित कुमार, राहगीर।
- रेलवे द्वारा मरम्मत का काम किया जाए तो दो पहिया वाहनों के निकलने की व्यवस्था की जाए। ताकि अन्य मार्गों से घूमकर शहर की दूरी तय न करनी पड़े। आज फाटक बंद होने के कारण खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। -सोनू, राहगीर।