फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मैली रही, हमने गोमती के पानी को पीने लायक बनाया

Thu, 02 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। मोदी सरकार ने गंगा की सफाई पर अरबों रुपया पानी की तरह बहा दिया, लेकिन गंगा की गंदगी को दूर नहीं किया जा सका। इलाहाबाद में आज भी गंगा सबसे प्रदूषित है और दुनिया की सबसे गंदी नदियों में गंगा का चौथा स्थान है। 
विज्ञापन


यह कहना है चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शंखलाल मांझी का। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का काम देखिए, जिस गोमती नदी के पास एक साल पहले बदबू के चलते खड़ा तक नहीं हुआ जाता था, उसके पानी को अखिलेश सरकार ने पीने योग्य बनाया है। 2017 से पहले इस नदी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं। सपा 2017 का विधानसभा चुनाव प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर लड़ेगी। जिला कार्यकारिणी की शीघ्र ही निर्विवाद रूप से घोषणा कराई जाएगी, जिससे पार्टी संगठन जिले में मजबूती से काम कर सके। मोदी सरकार ने जनता से काले धन को वापस लाने, महंगाई को खत्म करने और अच्छे दिन लाने का वादा किया था। जब जनता इन वादों का हिसाब मांगने लगी तो मोदी ने स्वच्छता अभियान का शिगूफा छोड़कर जनता का ध्यान भटका दिया, लेकिन अब जनता सबकुछ समझ चुकी है। जूनियर्स डॉक्टर्स की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर्स में मानवीय संवेदनाएं होनी चाहिए, लेकिन उन्हें तिलांजलि दे दी गई है। आज जो कुछ हो रहा है, उसे प्रदेश सरकार को झेलना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी पर बोले कि यूपी सरकार डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए रिटायर हो चुके विशेषज्ञ डॉक्टरों को कांट्रेक्ट बेस पर पुन: भर्ती कर रही है, जिससे डॉक्टरों की कमी पूरी की जा सके। पिछले दिनों जिला अस्पताल में आरएल ग्लूकोज की बोतलों में फंगस निकलने के मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया। इसकी जांच कराने की बात कही। कई बीमारियों की दवा नहीं मिलने के सवाल पर बोले कि पहले साढ़े तीन प्रकार की दवाएं खरीदी जाती थीं, लेकिन अब हमने इसे बढ़ाकर 382 कर दिया है। हर सॉल्ट की दवा अस्पतालों में उपलब्ध है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, डीआईओ डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कंचन अग्रवाल, डॉ. एसके दीक्षित, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें