फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपतुल्ला सहित कई दिग्गज आज हाथरस में

Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Nazma Heptulla - फोटो : File photo
विज्ञापन
हाथरस। मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए गुरुवार की सुबह 11 बजे मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में विकास पर्व मनाया जाएगा। इसमें अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद राजेश दिवाकर, जिले के प्रभारी हेमेंद्र शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार व भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि डॉ. नजमा हेपतुल्ला  समेत अन्य मंत्री सुबह 7 बजे कार द्वारा नई दिल्ली से प्रस्थान कर यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए पूर्वान्ह 9.30 बजे अलीगढ़ रोड स्थित पीडब्लूडी निरीक्षण गृह पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।

इसकाे लेकर जिलाध्यक्ष आैर अन्य नेेताओं ने बुुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि  विकास पर्व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई गांवों में जनसंपर्क ‌िकया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें