फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन पकड़ में आया मुन्ना भाई

Thu, 18 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। भारी गहमा-गहमी शोर शराबे के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटर की परीक्षायें प्रारंभ हुई। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिन्दी के प्रशभन पत्र में कक्ष निरीक्षकों ने एक मुन्ना भाई को पकड़ कर कोतवाली पुलिस से हवाले कर दिया। अलीगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल के वहां जाने का नकल करने वालों ने जम कर लाभ उठाया। नगर के परीक्षा केन्द्रों पर प्रात: से ही छात्रों के साथ अभिवावकों के झुंड नजर आये। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में  कक्ष निरीक्षकों ने पाया कि खेड़ा सुल्तानपुर के स्कूल के छात्र मोहम्मद उबैद के स्थान पर पंकज पुत्र नरदेव सिंह परीक्षा देने आया है। इसे तत्काल कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसने बताया कि एक स्कूल प्रबंधक ने चार हजार रुपये लेकर उसे उबैद के स्थान पर परीक्षा देने भेजा था। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उसका चालान किया है। 
विज्ञापन

आधा घंटे में आऊट हो गया पेपर। नगर में परीक्षा प्रारम्भ होने के आधा घंटे में ही पेपर आउट होकर बाजार में आ गया। पेपर की फोटो स्टेट प्रतियां बेची गईं। अगले आधा घंटे में पेपर सॉल्व होकर आ गया तथा घड़ाधड़ प्रतियां बिकी। 
पुलिस ने दौड़ाया नकल देने वालाें को । जीएस हिन्दू इंटर कॉलेज के फील्ड में जमा भीड़ को कोतवाल एके सिंह ने डंडा लेकर जम कर दौड़ाया। किसानों की खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल में छात्रों की धमाचौकड़ी से क्षति पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18एसआरएपीएच  1,2,3,4। । कैप्सन 1,2,3,4।  जंगलों पर चढ़ कर नकल देते छात्र। किताबों में छांटते प्रशभनों के उत्तर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें