फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विधि शास्त्र में शामिल हो वेद व उपनिषद की नजीर

Sat, 08 Apr 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र मोहन अग्रवाल व प्रदेश मंत्री ब्रजक्षेत्र श - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर पर स्थित हॉल में अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष पीडी गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमोहन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ब्रज क्षेत्र शंकर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्र मोहन अग्रवाल ने कहा कि विधिशास्त्र में वेद व उपनिषदों की नजीरें शामिल होनी चाहिए। प्रदेश मंत्री ब्रज क्षेत्र शंकर सैनी ने कहा कि विचारधारा से ही परिवर्तन आता है। हमें शोषित व वंचित वर्ग के लिए कार्य करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद गरीब व असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहती है। संचालन त्रिलोकी शर्मा व ललित उपमन्यु ने किया।
बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरिओम शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, विनोद उपाध्याय, एडीजीसी रेवेन्यू कृष्ण गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें