फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल माफिया हुए होशियार, अब इमला बोलकर नकल

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। विवि के सचल दस्ते की छापामार कार्रवाई से नकल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने छापामार कार्रवाई की, लेकिन इन परीक्षा केंद्रों पर सचल दल के हाथ कुछ नहीं लग सका। सचल दल ने कॉलेज संचालकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सचल दलों की रोज हो रही छापेमारी से अब कॉलेज संचालक भी सतर्क हो गए हैं। अब परीक्षार्थियों को मॉडल पेपर या फोटो कॉपी के सहारे नकल कराने की बजाय इमला बोलकर सामूहिक नकल कराई जा रही है, जिससे सचल दल के हाथ नकल सामग्री नहीं लग सके। बुधवार को जब सचल दल प्रभारी डॉ. प्रदीप श्रीधर के नेतृत्व में सचल दल ने सादाबाद के नारायणी देवी महाविद्यालय और भूदेवी खुशालीराम महाविद्यालय हसायन में छापा मारा तो यहां कुछ हाथ नहीं लग सका। परीक्षार्थियों के पास नकल की कोई सामग्री नहीं मिली। सचल दल प्रभारी ने बताया कि अब नकल माफिया इमला बोलकर परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल करा रहे हैं। कुलपति के संज्ञान में यह बात डाल दी गई है। जल्द ही और अधिक सक्रियता के साथ छापेमारी की जाएगी। 


67 केंद्रों पर 17 हजार ने दी परीक्षा 
हाथरस। बुधवार को विवि की मुख्य परीक्षाओं के तहत जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर तीनों पालियों में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी, बीकॉम तृतीय वर्ष, एमएससी प्रथम वर्ष की रसायन विज्ञान, एमए फाइनल की शिक्षा शास्त्र, बीकॉम द्वितीय वर्ष की राष्ट्र गौरव, बीएससी प्रथम वर्ष की गणित व जंतु विज्ञान, एमए प्रथम वर्ष की गृह विज्ञान, बीएएससी द्वितीय वर्ष की रसायन विज्ञान, बीए द्वितीय वर्ष की मनोविज्ञान, एमएससी प्रथम वर्ष की भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में लगभग 17 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें