फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से अभद्रता पर सपाइयों में आक्रोश

Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन। प्रभारी मंत्री राममूर्ति वर्मा द्वारा समस्या बताने पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद अली फौजी से अमर्यादित व्यवहार किए जाने से सपाइयों में गुस्सा है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व सभासद सुमन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि फौजी ने सपा शासनकाल में किसी कार्यकर्ता को सम्मान नहीं दिए जाने का मामला उठाया था, लेकिन मंत्री ने बजाय शिकायत सुनने के उल्टे फौजी को फटकार कर भगा दिया और पार्टी छोड़कर चले जाने को कह दिया। सपाइयों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में अख्तर अली, मोहसिन अली, आबिद अली, आमिर अली, आरिफ अली, शहबाज अली, वाहिद अली, हैदर अली, फैशन अली, साबिर अली, किशनलाल कुशवाहा, मनोज कुमार, सुरेश चंद्र कुशवाहा, रामेश्वर सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, शैलू यादव, छोटे यादव, हरिओम यादव आदि सपाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें