फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल बचाने को चलेगा अभियान

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। राष्ट्रपति द्वारा कबीर पुरस्कार प्राप्त किसान नेता रामबाबू चौरान द्वारा जिले में जल बचाओ अभियान चलाया जाएगा। जिले में लगातार बढ़ते जलसंकट से आम जनता को जागरूक कर जल संपदा का दोहन रोका जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार बढ़ रहे जल संकट के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अवगत कराया है। उन्होंने हाथरस और आसपास के जिलों में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय आपदा कोष से सहयोग करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जल स्रोतों के स्तर में सुधार और बारिश के पानी का सदुपयोग करने एवं पानी के दुरुपयोग रोकने के लिए जिले के सभी चार डार्क ब्लॉक हाथरस, सादाबाद, मुरसान और सासनी एवं सेमी डार्क जोन में शामिल किए गए सहपऊ में शीघ्र ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि वह अपने इस अभियान के लिए जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी एवं जल पुरुष राजेंद्र सिंह जैसी शख्सियतों का सहयोग भी प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें