फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साथी की चांदी और डेढ़ लाख रुपये को हड़पने के लिए कारोबारी ने रची थी लूट की झूठी कहानी

विज्ञापन
लूट की अफवाह फैलाने के बाद चांदी कारोबारी के पास जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिसावर चौकी क्षेत्र के टीकैत बंबा के निकट शनिवार की देर शाम चांदी कारोबारी से लूटपाट की सूचना पुलिस जांच में झूठी निकली है। पुलिस का कहना है कि अपने साथी की चांदी बिक्री के डेढ़ लाख रुपये हड़पने के लिए उसने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन



बिसावर निवासी कन्हैयालाल ने शनिवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी थी कि टीकैत बंबा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे पांच किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने करीब एक घंटे तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। कारोबारी से पूछताछ की तो वह पुलिस को इधर-उधर टहलाता रहा। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया।



पुलिस के अनुसार कन्हैयालाल ने अपने पड़ोसी कारोबारी की चांदी को मथुरा में बेचा था, जिसका उसे एक लाख 58 हजार रुपये मिले थे। उसने रुपयों को महावन क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन यहां छिपा दिया था और टीकैत बंबा पर आकर लूटपाट की कहानी रच दी। पुलिस ने कन्हैयालाल का शांतिभंग करने में चालान किया है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि उक्त चांदी कारोबारी कन्हैयालाल ने लूट की झूठी सूचना दी थी। रुपये उसकी बहन के यहां से बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें