फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहन की ससुराल में रह रहे व्यक्ति का शव पोखर में मिला

Wed, 30 Oct 2024 11:42 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव पदू स्थित पोखर से शव निकालते पुलिस कर्मी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पदू में करीब 15 साल से अपनी बहन की ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति का शव बुधवार को पोखर में उतराता मिला। जानकारी होने पर पोखर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन




सोहन (55) पुत्र पोप सिंह निवासी बोलगढ़ जिला मथुरा पिछले करीब 15 साल से अपनी बहन संता देवी की ससुराल में रहते थे। सोहन की तीन बहनों की सुसराल गांव पदू में है। इनमें से दो की मौत हो गई है। चर्चा है कि सोहन मानसिक रूप से बीमार थे। वह कभी गांव के मंदिर तो कभी सामुदायिक शौचालय पर ही सो जाते थे।



बुधवार की शाम चार बजे गांव की पोखर में ग्रामीणों को एक शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। फायर ब्रिगेड कर्मी व मुरसान पुलिस ने पोखर से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान सोहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें