कोतवाली क्षेत्र के गांव बजेड़ा निवासी कुलदीप पुत्र रघुनाथ ने 50 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में बताया कि किसी ने पुलिस अधिकारी बन कर बेटे के संगीन अपराध में फंसने का हवाला देकर ठगी की है।
कुलदीप ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे उन्हें किसी ने पुलिस अधिकारी बन कर व्हाट्सएप पर फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि उनका लड़का एक संगीन अपराध में पकड़ा गया है। अगर आप उसे बचाना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दो। पत्नी ने घबराकर उसे 50 हजार दे दिए, बाद में जब पत्नी ने बेटे को फोन किया तो पता चला कि मेरा बेटा अपनी ड्यूटी पर है और उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।