फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कव्वालियों के मुकाबले में झूमे श्रोता

Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊजी मेला के पंडाल में आयोजित मुकाबला-ए-कव्वाली में प्रस्तुति देते कव्वाल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शनिवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। मशहूर कव्वाल आसिफ सुल्तानी और आमंत्रित कव्वाला साहिबा परवीन के बीच सुरों और लफ्जों का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रूहानी और सूफियाना रंग में डूबी इस महफिल में कलाम सुनकर पंडाल में मौजूद हजारों श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू व अपना दल के अध्यक्ष रवि सारस्वत ने किया। संयोजक रवि खां एडवोकेट व सह संयोजक राजेश सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया।
मंच से जब कलाम पढ़ा गया कि आला है ज़माने में किरदार मुहम्मद का, दीवाना हुआ देखो संसार मुहम्मद का..., तो पूरा पंडाल वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके जवाब में दूसरे छोर से आशिकाना और अकीदत भरे अंदाज में हाल-ए-दिल किसको सुनाएं आपके होते हुए, क्यों किसी के दर पर जाएं आपके होते हुए, कलाम पेश किया गया। दोनों कलाकारों के बीच देर रात तक चले इस मुकाबले और शेरो-शायरी की नोक-झोंक ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पूर्व बार अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें